रविवार, 1 मई 2011

दो का दम




आज भारतीय सिनेमा जगत के दो महान स्तंभों का जन्मदिवस है। पहले बलराज साहनी ,जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में एक पहचान बनाई और दूसरे मन्ना डे ,जिन्होंने बलराज साहनी सहित कई अभिनेताओं को अपनी आवाज़ दी।




बलराज साहनी ने कई फिल्मों में काम किया जैसे-दो बीघा ज़मीन सीमा,परदेसी,भाभी ,गरम हवा,काबुलीवाला,हकीकत,वक़्त,हमराज़,हँसते ज़ख्म आदि ।




मन्ना दा के प्रसिद्व गीतों में हैं-बाबू समझो इशारे ...,इक चतुर नार........,ये इश्क इश्क है...........,ये रात भीगी भीगी...,प्यार हुआ इकरार हुआ.....,तू छुपी है कहाँ...,जिंदगी का सफ़र.....आदि




बलराज साहनी जी को श्रद्धांजलि और मन्ना दा को शुभकामनाएं........................................सानु मार्गदर्शक।




_______________________




nazzara की ओर से श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

लख-लख बधाई

राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं बैसाखी के शुभ अवसर पर पंजाब ,हरियाणा और हिमाचल वासियों को लख लख बधाई। बांग्ला नब बर्ष की शुभकामनाएं .................................सानु मार्गदर्शक। ^*^*^*^*^*^*^*^*^*^* ^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^*^'naZzara'की ओर से शुभकामनाएं

बुधवार, 6 अप्रैल 2011

तुम आ गए हो......

आज बांग्ला और हिंदी फिल्मों की प्रसिद्व अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्मदिवस है। सुचित्रा ने अधिकतर बांग्ला फिल्मो में अभिनय किया जिनमे उत्तम कुमार के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्रसिद्व थी। हिंदी फिल्मों में 'देवदास','बम्बई का बाबू',आंधी ' उनकी प्रसिद्व फ़िल्में हैं। सुचित्रा सेन की पुत्री मुनमुन सेन और अब उनकी नातिन रिया सेन फिल्मों में सक्रिय हैं । सुचित्रा जी को शुभकामनाएं.......................सानु मार्गदर्शक। ************* 'nazzara' की ओर से शुभकामनाएं

रविवार, 3 अप्रैल 2011

धोनी के धुरंधरों का धुआंधार

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को परास्त किया। भारतीय टीम ने २८ वर्षों के बाद ये विजय प्राप्त की और विश्व कप अपने नाम किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। युवराज को इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुने जाने पर बधाई। भारतीय टीम और चयनकर्ताओं को शुभकामनाएं .................................सानु मार्गदर्शक।

मंगलवार, 29 मार्च 2011

बाबा मन की आँखें खोल...

आज हिंदी और बांग्ला फिल्मों के महान अभिनेता उत्पल दत्त का जन्मदिवस है। उनकी प्रसिद्व फिल्मों में हैं-गुड्डी,गोलमाल,अमानुष,नरम गरम,शौक़ीन इत्यादि । फिल्म 'गोलमाल 'का उनका किरदार बहुत पसंद किया गया था। इसमें उनका पेट की चर्बी घटाते हुए कहना 'बाबा मन की आँखें खोल' गुदगुदा जाता है। उत्पल जी को श्रद्धांजलि.................................सानु मार्गदर्शक। ________________________________ 'nazzara'की ओर से श्रद्धांजलि.

बुधवार, 23 मार्च 2011

सरफरोशी की तमन्ना...

आज भारत के स्वाधीनता संघर्ष के वीर सिपाही शहीद भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु का शहीद दिवस है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए इन वीरों ने फांसी को चूमा था। इन्हें शत शत नमन..............................सानु मार्गदर्शक।
++++++++++
'nazzara'की ओर से नमन
www.nazzara.com

बुधवार, 9 मार्च 2011

ताल से ताल ...


आज विश्वप्रसिद्ध तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्मदिवस है। उनका तबला वादन विश्व के कई देशों में पसंद किया जाता है। अपने पिता उस्ताद अल्लारखा की तरह उस्ताद जाकिर हुसैन ने तबला वादन को नई बुलंदियों तक पहुँचाया है। उस्ताद जी को जन्मदिवस की मुबारकबाद................................सानु मार्गदर्शक.