बुधवार, 13 अक्टूबर 2010

दुखद संयोग


आज हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दादा मुनि अशोक कुमार का जन्म दिवस है। अशोक कुमार ने 'जीवन नैया(1936)से अपना सफ़र शुरू किया था। उनकी यादगार फिल्मे हैं-महल(1949),दीदार(1951),हावड़ा ब्रिज(1958),चलती का नाम गाडी(1958),मेरी सूरत तेरी आँखें(1963),ज्वेल थीफ(1967),छोटी सी बात(1975),शौक़ीन(1982) आदि । अशोक कुमार का अपना एक अलग अंदाज़ था।

आज के ही दिन सन 1987 में उनके छोटे भाई गायक,अभिनेता,संगीतकार,निर्माता और निर्देशक किशोर कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए।उस दिन से अशोक कुमार ने कभी अपना जन्मदिवस नहीं मनाया। मेरी ओर से अशोक कुमार और किशोर कुमार को श्रद्धांजलि ......................सानु मार्गदर्शक।

*******************************************************

'nazzara'की ओर से श्रद्धांजलि.

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2010

तीन देवियाँ

कल राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिलाओं ने इतिहास रचा। चक्का फेंक प्रतियोगिता में दांव पर लगे सभी पदक भारतीय खिलाडियों ने अपनी झोली में डाले। स्वर्ण पदक मिला कृष्णा पूनिया को,रजत मिला हरवंत कौर को और कांस्य पदक मिला सीमा अंतिल को। स्वर्ण पदक एथलेटिक्स में सन 1958 के बाद अब जाकर 2010 में मिला। भारतीय महिलाएं किसी से कम नहीं ये इन्होने दिखा दिया। तीनो को मेरी शुभकामनाएं...................सानु मार्गदर्शक।
**********************************************
शुभकामनाओं सहित
'nazzara'
आइये भारत देखें 'nazzara'के साथ

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010

नवरात्र

समस्त देशवासिओं को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं। आज से नौ दिनों तक व्रत अनुष्ठान किए जाते हैं। अष्टमी अथवा नवमी तिथि को कन्या पूजन के उपरांत व्रत उपवास खोले जाते हैं। उत्तर भारत ,गुजरात आदि में नवरात्र के दौरान उत्सव का वातावरण रहता है। बंगाल और असम में दुर्गा -पूजा की धूम रहती है। ..........सानु मार्गदर्शक।
********************************************
शुभकामनाएं
'nazzara' की ओर से
www.nazzara.com

वायु क्षेत्र रक्षक


भारतीय वायु सेना की वर्षगांठ के अवसर पर समस्त वायुसैनिकों ,अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय वायु सेना देश के वायु क्षेत्र की रक्षक है। हमे गर्व है अपनी वायुसेना पर..................................सानु मार्गदर्शक
************************
शुभकामनाओं सहित
'nazzara'
www.nazzara.com

रविवार, 3 अक्टूबर 2010

तौबा इन नेताओं से

इलाहबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में अब जाकर निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार विवादित स्थल का एक भाग निर्मोही अखाड़े को,एक भाग रामलला विराजमान(या उनके प्रतिनिधियों )को तथा एक भाग सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया जायेगा। सभी सम्बंधित पक्षों के पास अभी उच्चतम न्यायालय में अपील का अवसर है,यदि वे इस निर्णय से संतुष्ट नहीं हों। आम भारतीयों चाहे वे हिन्दू हों या मुस्लिम सभी ने इस निर्णय का स्वागत किया है। जो इस निर्णय से खुश नहीं हैं वे उच्चतम न्यायालय में जाने की बात कर रहे हैं।
लेकिन जनाधार खो चुके कुछ नेता जैसे मुलायम सिंह और रामविलास पासवान तथा इमाम बुखारी देश की जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं।
सभी भारतीयों से अनुरोध है की इन देश तोड़ने वालों की बातों में न आयें,देश में शांति और आपसी भाईचारा बनाये रखें,अपने अपने कार्यों में व्यस्त रहें ,अपने और देश की खुशहाली में हाथ बटाएं। ध्यान रहे ये निर्णय अंतिम नहीं है,अभी दोनों पक्ष उच्चतम न्यायालय में अपील करेंगे।................................राष्ट्र हित में......................सानु मार्गदर्शक.

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010

वहां कौन है तेरा...

आज हिंदी और बांग्ला फिल्मो के महान संगीतकार सचिन देव बर्मन का जन्मदिवस है। *मशाल,टेक्सी ड्राईवर,मुनीमजी,पेइंग गेस्ट,काला पानी,प्यासा,काग़ज़ के फूल,देवदास,जाल,गाइड ,चलती का नाम गाडी,प्रेम पुजारी,आराधना,चुपके-चुपके,मिली जैसी अनगिनत फिल्मो का संगीत सचिनदा की देन था। सचिन दा ने कुछ गाने भी गाये जैसे-'मेरे साजन हैं उस पार.....',वहां कौन है तेरा,मुसाफिर..........',सफल होगी तेरी आराधना......'.सचिन दा को श्रद्धांजलि................................सानु मार्गदर्शक।
***********************************************************
श्रद्धांजलि
'nazzara'की ओर से
www.nazzara.com

गुरुवार, 30 सितंबर 2010

असली नकली

आज हिंदी सिने जगत के महान निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्मदिवस है। ऋषिदा ने सामाजिक मूल्यों पर आधारित साफ़-सुथरी फ़िल्में बनाई। *अनुराधा,असली-नकली,अनुपमा,आशीर्वाद,सत्यकाम,गुड्डी,बावर्ची,मिली,चुपके-चुपके,खूबसूरत,बेमिसाल और नमक हराम जैसी फ़िल्में ऋषिदा की देन थीं। ऋषिदा की उपलब्धियों के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। ऋषिदा को श्रद्धांजलि ...................................................सानु मार्गदर्शक
*******************************************************************
श्रद्धांजलि
'nazzara' की ओर से
www.nazzara.com